Daily Suraj

हिन्दी

मानसून की विदाई के बीच उत्तर भारत में फिर बरसेंगे बादल: 40 से 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

26 Sep, 2026 08:50 AM

उत्तर भारत से मानसून की वापसी के बीच एक बार फिर मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अगले तीन से चार दिनों के दौरान तेज हवाओं, मेघगर्जन और बारिश की प्रबल संभावना जताई है। इस बारिश के चलते क्षेत्र के तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी आंधी मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 26 और 28 सितंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। 27 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने विशेष रूप से 27 सितंबर को लेकर चेतावनी जारी की है कि राज्य के कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इसके बाद 29 सितंबर को भी कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है। सुबह-रात में बढ़ी ठंडक, दिन के तापमान में आएगी गिरावट पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में सुबह और रात के तापमान में बदलाव महसूस किया जा रहा है। रात और सुबह के समय मौसम पहले की तुलना में ठंडा रहने लगा है, जबकि दिन में धूप और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने से दिन के तापमान में भी और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News