पंजाब: कंप्यूटर शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को दिवाली का बड़ा बड़ा तोहफा, वेतन लाभों का भी फैसला
दीपावली के पावन अवसर पर पंजाब सरकार ने राज्य के कंप्यूटर शिक्षकों (PICTES) और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में 40 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि करने का ऐलान किया है। इस बड़े फैसले की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि महंगाई भत्ते में 40% की बढ़ोतरी के बाद अब कंप्यूटर शिक्षकों का कुल डीए 181% से बढ़कर 221% हो गया है। सरकार के इस कदम से राज्य भर के 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को सीधा वित्तीय लाभ पहुंचेगा। नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को भी मिला वित्तीय लाभ मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि राज्य सरकार ने समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) के तहत कार्यरत 1,007 नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की सेवाओं को कुछ समय पहले ही नियमित (Regular) किया था। अब सरकार ने इन कर्मचारियों को उनके वेतन से संबंधित वित्तीय लाभ देने का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों और शिक्षकों के कल्याण तथा उनके सुरक्षित भविष्य के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है।