Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब में आज भी बारिश के आसार, कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

21 Aug, 2026 04:07 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, पंजाब के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी तरह फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर में भी अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा में मानसून सक्रिय बना हुआ है। मानसून ट्रफ अमृतसर से होकर गुजर रहा है, जबकि उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। हरियाणा के ऊपर बना मौसम सिस्टम अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ गया है, जबकि पंजाब के ऊपर मौजूद सिस्टम कमजोर हो गया है। इसके बावजूद दोनों राज्यों में बादल छाए रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News