Daily Suraj

हिन्दी

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर रचा इतिहास, 100 मिलियन फॉलोअर्स पार

26 Feb, 2026 09:38 AM

नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 100 मिलियन तक पहुंच गई है, जिसके साथ ही वे इस मुकाम को हासिल करने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और तब से उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही है। मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, उनके फॉलोअर्स की संख्या अन्य वैश्विक नेताओं की तुलना में काफी अधिक है। फॉलोअर्स के मामले में डोनाल्ड ट्रंप दूसरे स्थान पर हैं, जिनके लगभग 43.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस तरह प्रधानमंत्री मोदी के फॉलोअर्स ट्रंप से दोगुने से भी अधिक हैं। इसके अलावा, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो लगभग 15 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के 14.4 मिलियन और तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगान के 11.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया के शीर्ष पांच नेताओं के कुल फॉलोअर्स की संख्या भी प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत फॉलोअर्स से कम बताई जा रही है। यह आंकड़ा सोशल मीडिया पर उनकी वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News