Daily Suraj

हिन्दी

कारोबारी गोपाल के घर ED की रेड, कार्रवाई के कारणों का नहीं हुआ खुलासा

23 Jul, 2026 11:57 AM

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के होशियारपुर में एक कारोबारी के घर छापेमारी की है। ईडी की टीम न्यू सुखियाबाद इलाके में स्थित कारोबारी के आवास पर तलाशी अभियान चला रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारोबारी की पहचान गोपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पहले लुधियाना में रहता था और करीब चार महीने पहले ही होशियारपुर आकर न्यू सुखियाबाद क्षेत्र में रहने लगा था। फिलहाल ईडी के अधिकारियों ने इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। ईडी की तलाशी कार्रवाई फिलहाल जारी है और मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News