Daily Suraj

हिन्दी

मजीठिया की याचिका पर जिला अदालत में आज सुनवाई, पुलिस को रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश

10 Jun, 2026 09:59 AM

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और अग्रिम जमानत प्राप्त करने के लिए अमृतसर जिला अदालत का रुख किया है। उनकी ओर से दायर याचिका पर 10 जून को सुनवाई निर्धारित की गई है। अदालत ने मामले से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के लिए पुलिस को 10 जून तक का समय दिया है। याचिका पर होने वाली सुनवाई को लेकर राजनीतिक और कानूनी हलकों में विशेष रुचि बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि 31 मई को मजीठा पुलिस थाने में बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस मामले में उन पर जबरन थाने में प्रवेश करने, पुलिस हिरासत में लिए गए एक आरोपी को छुड़ाने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। अब अदालत में होने वाली सुनवाई के दौरान मजीठिया की अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक संबंधी मांग पर विचार किया जाएगा। वहीं, पुलिस को भी मामले से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्ड अदालत के समक्ष पेश करने होंगे।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News