Daily Suraj

हिन्दी

बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

31 Jul, 2026 04:04 PM

पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से दी गई है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने अलर्ट मोड में आते हुए स्टेशन परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी और व्यापक जांच अभियान शुरू कर दिया। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहता। इसी कारण रेलवे स्टेशन के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और अधिक मजबूत किया गया है। GRP अधिकारी कुलदीप चंद ने बताया कि GRP और RPF की संयुक्त टीमों ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से स्टेशन के मुख्य परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालयों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों की गहन तलाशी ली है। उन्होंने कहा कि यात्रियों के सामान की सघन जांच की जा रही है और प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News