Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज: भारी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट, ठंडक का अहसास

12 Oct, 2026 10:09 AM

बीते दिन हुई बारिश के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम के मिजाज में výraz बदलाव देखने को मिला है। बारिश के चलते राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद अब तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। तापमान में आई इस अचानक गिरावट से लोगों ने ठंडक महसूस करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है, जिसे लेकर विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। आज मौसम के तेवर तल्ख रहने की उम्मीद है और राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विशेष तौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, बरनाला और संगरूर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

Latest News