राज्यसभा में AAP का बड़ा फैसला, अशोक मित्तल को मिली नई जिम्मेदारी
आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में बदलाव करते हुए डॉ. अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर नियुक्त किया है। यह निर्णय राघव चड्ढा को इस पद से हटाए जाने के बाद लिया गया है। पार्टी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, डॉ. अशोक मित्तल अब राज्यसभा में AAP के डिप्टी लीडर के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इस संबंध में आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर निर्णय की जानकारी दे दी है। यह कदम राज्यसभा में पार्टी की रणनीति और नेतृत्व में बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Posted By: Daily Suraj Bureau