अमित शाह के पंजाब दौरे से पहले BJP ने तेज की तैयारियां
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah इस महीने के तीसरे सप्ताह में पंजाब दौरे पर आने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, वह 14 मार्च को राज्य पहुंचेंगे और Moga में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के इस दौरे को लेकर Bharatiya Janata Party (भाजपा) की पंजाब इकाई ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मोगा में होने वाली रैली की व्यवस्थाओं को लेकर आज शाम 4 बजे Chandigarh में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Jakhar करेंगे। बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष Ashwani Sharma सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अमित शाह की यह रैली राज्य में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत का संकेत हो सकती है। गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने के भीतर भाजपा के एक और बड़े नेता का पंजाब दौरा हुआ था। इससे पहले 1 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi Jalandhar में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पहुंचे थे। यह भी चर्चा है कि इस बार भाजपा पंजाब में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकती है। हालांकि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर अभी केवल चर्चाएं ही चल रही हैं और इस पर कोई भी नेता खुलकर बयान देने से बच रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
Posted By: Daily Suraj Bureau