Daily Suraj

हिन्दी

वेस्टर्न टावर्स सोसायटी में छापेमारी के दौरान 21 लाख रुपये बरामद

07 May, 2026 09:13 AM

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को मोहाली के खरड़ स्थित चर्चित हाउसिंग सोसायटी ‘वेस्टर्न टावर्स’ के एक फ्लैट में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नकदी से भरे बैग को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह छापेमारी सोसायटी में रहने वाले आईटी सेक्टर से जुड़े एक व्यक्ति के घर पर की गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही ईडी की टीम मौके पर पहुंची, किसी ने रिहायशी टावर की नौवीं मंजिल से नोटों से भरा एक बैग नीचे फेंक दिया। सूत्रों के मुताबिक नीचे पहले से एक वाहन के साथ मौजूद ड्राइवर ने तुरंत बैग उठा लिया और वहां से निकलने की कोशिश की। हालांकि ईडी अधिकारियों ने उसे देख लिया और उसका पीछा किया। बताया जा रहा है कि टीम ने नकदी से भरा बैग लेकर भाग रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। सूत्रों के अनुसार बैग से करीब 21 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। ईडी अधिकारियों ने अभी तक इस कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और मामले पर टिप्पणी करने से बच रहे हैं।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News