Daily Suraj

हिन्दी

चंडीगढ़ में मोबाइल शोरूम क्षेत्र में आग से हड़कंप, इलाके को खाली कराया गया

18 Mar, 2026 03:43 PM

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित मोबाइल मार्केट में बुधवार को भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। दमकल कर्मियों द्वारा लगातार आग बुझाने का काम जारी है। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों के लिए जानी जाती है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। घटना के समय भी बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। फिलहाल, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News