Daily Suraj

हिन्दी

पंजाब महिला कांग्रेस का ‘आप’ सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

05 Sep, 2026 08:42 AM

पंजाब महिला कांग्रेस ने आज आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नीतियों और महिलाओं के प्रति कथित विरोधी रवैये के खिलाफ चंडीगढ़ में जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ‘आप’ सरकार को “बलात्कारियों की सरकार” करार दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस की नेता मुख्यमंत्री की रिहायश का घेराव करने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलजीत कौर ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की पत्नी द्वारा एक बलात्कार मामले का निपटारा करवाने के लिए कथित तौर पर पाँच करोड़ रुपये लिए गए थे। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। बलजीत कौर ने कहा कि एक ओर सरकार महिलाओं को मात्र 1,000 से 1,500 रुपये की योजनाओं के वादों से बहलाने की कोशिश कर रही है, वहीं दूसरी ओर पैसे के बल पर बलात्कार के आरोपी को बचाया जा रहा है। उन्होंने इसे पंजाब की महिलाओं के साथ खुला मज़ाक और सीधा भेदभाव बताया।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News