Daily Suraj

हिन्दी

सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट का बड़ा आदेश, मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश

21 Jul, 2026 03:04 PM

सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति से जुड़े मामले में हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए उन्हें मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि उनके इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों का एक विशेष पैनल गठित किया जाए, जो उनकी चिकित्सा और स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करेगा। हाई कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक की सभी मेडिकल रिपोर्टें इस डॉक्टरों के पैनल को उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनके उपचार की समुचित समीक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सोनम वांगचुक की ओर से व्यक्त की गई स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कोर्ट के अनुसार, उनकी वर्तमान स्थिति को देखते हुए उन्हें लगातार चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता है। हाई कोर्ट ने कहा कि वांगचुक की ओर से भेजे गए पत्र को पढ़ने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि उनकी चिंताओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इसी कारण उन्हें मेदांता अस्पताल में स्थानांतरित कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उपचार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस कारिया की पीठ ने की।

Posted By: Daily Suraj Bureau

Latest News